जन्मदिवस का उपहार
तुम्हारे इस जन्मदिवस पर सोचा कुछ उपहार दूँ
गाड़ी , बांग्ला , गिफ्ट नहीं है
थोड़ा - सा और प्यार दूँ।
यूँ तो अक्सर होती रहती है अपनी तकरार
क्या हो अगर मैं दे दूँ थोड़ा - सा और प्यार
तुम हो इतनी सुन्दर
तुम हो इतनी प्यारी
एक प्यारी - सी मूरत
और एक लज्जा - सुलभ नारी।
काश कभी भी ऐसा होता
मैं जो तुम्हारे पास होता
तुम्हारा ये जन्मदिवस भी
तुम्हारे लिए बेहद हीं खास होता।
पर फिर भी कोई बात नहीं है
तुम न हो मेरे ख्वाबों में
ऐसी कोई रात नहीं है
हो बेहद खास और यादगार
ऐसी कोई मुलाकात नहीं है।
ऐ मेरे हमदम मेरे अजीज
तुम हरदम हो मेरे करीब
ले लूँ मैं गम तेरे सारे
तुझपर अपनी सारी खुशियां मैं वार दूँ।
तुम्हारे इस जन्मदिवस पर
सोचा कुछ उपहार दूँ
गाड़ी , बंगला , गिफ्ट नहीं है
थोड़ा - सा और प्यार दूँ।
©Tukbook

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
पूरा पढ़ लिया आपने ? हमें बताएं कि यह आपको कैसा लगा ?