नन्ही सी जान

 नन्ही सी जान 

mother carrying baby

Photo by Kelly Sikkema on Unsplash


कल रात मेरे सपने में 
आयी एक नन्ही परी 

प्यारी अजन्मी एक नन्ही सी जान 
डरी , सहमी और कुछ परेशान 

बोली -  सुना है .................

बड़े भाग्य से 
मिलती है मानव योनि 
फिर क्यों हो रही 
मेरे साथ ये अनहोनी। 

क्यों मायें हो गयी हैं निर्मम 
क्या सृष्टि होने वाली  खतम 

सुनती रही मैं चुपचाप ................
उस प्यारी अजन्मी की बात ........

फिर मैं  बोली ..........................

सुन मेरी प्यारी , नन्ही 
और भोली - भाली सी जान 
तेरी है एक नयी 
और अच्छी सी पहचान 

सुन प्यारी ऐसा कुछ नहीं है 
हर माँ - बाप एक जैसे नहीं हैं। 

तू आ ..............................
मेरे घर आ ......................
जियेगी हंसी और खुशी से 
ये मेरा वादा रहा .............
© Tukbook

टिप्पणियाँ