जिंदगी है जबतक जिओ

जिंदगी है जबतक जिओ 

Photo by MI PHAM on Unsplash

जिंदगी है जबतक जिओ 
मौत से पहले न मरो। 

इतना भी ना डरो कि 
खुद की  पहचान खो दो। 

जो होना है वो हो के ही रहेगा 
किसी के कहने से भी न टलेगा। 

करो तुम अपना काम 
और हो सके तो 
वक्त से पहले बनो महान। 

जो है पसंद 
वही तुम करो 
किसी से भी न डरो। 

जिंदगी है जबतक जिओ 
मौत से पहले न मरो। 

हौसले बुलंद रहे तेरे 
हटाओ तुम जीवन के अँधेरे 
संग न जायेगा कुछ तेरे 
सबको हैं झेलने वक्त के थपेड़े। 

न करो तुम वक्त बर्बाद 
हो सके तो करलो 
अपनी दुनिया आबाद। 

दुनिया तुझे याद करे 
तेरे मरने के बाद 
तुम ऐसे काम करो। 

जिंदगी है जबतक जिओ 
मौत से पहले न मरो।

boy sitting on bench while holding a book
Photo by Ben White on Unsplash

© Tukbook

टिप्पणियाँ