एक एहसास
एक एहसास जो
सोने न दे
एक एहसास जो
रोने न दे
एक एहसास जो
खुद को खोने न दे
एक एहसास जो
दूर जाने न दे
एक एहसास जो
भूल जाने न दे
एक एहसास जो
आँसू बहाने न दे
एक एहसास जो
दर्द बढ़ाने न दे
एक एहसास जो
बिछड़ने न दे
एक एहसास जो
कमजोर पड़ने न दे।
कैसा ये एहसास है
जो दिल के इतने पास है
जो इतना प्यारा एहसास है
जो सबके लिए बेहद खास है
जो सबके आसपास है
प्यार..... वो एहसास है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
पूरा पढ़ लिया आपने ? हमें बताएं कि यह आपको कैसा लगा ?