मेरी खुशी तुमसे

मेरी खुशी तुमसे 

newly wed happy photo

आज मैं बहुत खुश हूँ 
मैं बहुत खुश हुआ 
जब उसने कहा की 
उसे वापस नहीं जाना 
उसे अब यहीं रहना है 

मेरी ख़ुशी का ठिकाना न रहा 
जब उसने ये बात कही 
वो भी खुश होते हुए 
प्यार से मुस्कुराते हुए 

ये ख़ुशी है उसका साथ पाने की 
कुछ और दिन उसके साथ बिताने की 

मन हर्षित हो रहा है मेरा 
सोच-सोच कर उसकी बातें 
वो ग़मों के दर्द भरे दिन 
वो खुशियों की सुहानी रातें 

जब वो गई थी पिछली बार 
करता रहा उसे मैं याद कई बार 
आये कई बार आँशू  मेरी आँखों में 
न जाने क्या जादू था उसकी उन बातों में 

बिना उसके सबकुछ सूना-सा लगता था 
अकेलेपन में बस खोया-सा रहता था 

पर आज मैं बहुत खुश हूँ 
ऐसा लग रहा है जैसे सारा जहाँ मेरा है 
जिसमें सिर्फ और सिर्फ 
खुशियों का ही बसेरा है। 
© Tukbook

टिप्पणियाँ