तूने तो मुझको ठुकराया
तूने तो मुझको ठुकराया
साथ मेरे भी कोई न आया।
खुद को मैंने अकेला पाया
रातों को मैं सो न पाया
आँखों के आगे अँधेरा छाया
दिल में एक ख्याल ही आया
तूने तो मुझको ठुकराया
साथ मेरे भी कोई न आया।
न आगे न कोई पीछे
न ऊपर न कोई नीचे
सारी दुनिया से कोसों दूर
रह गया मैं सबसे पीछे
फिर भी तेरी यादें मुझको
तेरी ओर हीं खींचे
खुद को मैं तनहा पाकर
मैं रोया और चिल्लाया
तूने तो मुझको ठुकराया
साथ मेरे भी कोई न आया।
वादा है मेरा ये तुझसे
तुझको न कभी भूल पाउँगा
अपने सच्चे प्रेम की बातें
न किसी को भी बताऊंगा
जी लूंगा मैं तेरे बिना भी
आँसू न कभी बहाऊँगा
तुझको चाहा मैंने
न कुछ तुझसे पाया
तूने तो मुझको ठुकराया
साथ मेरे भी कोई न आया।
© Tukbook
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
पूरा पढ़ लिया आपने ? हमें बताएं कि यह आपको कैसा लगा ?