सिर्फ तुम हो

सिर्फ तुम हो 

Nature, Animal World, White Bengal Tiger, Tiger


न करता मैं बात किसी और से 
बातों के लिए तो 
सिर्फ तुम हो। 

न देखूं मैं किसी और का चेहरा 
मेरी आँखे जिसे देखे वो 
सिर्फ तुम हो। 

न करता मैं याद किसी को भी 
मेरे ख्यालों में भी
सिर्फ तुम हो। 

न चाहता मैं किसी को भी 
मेरी चाहतों के लिए तो 
सिर्फ तुम हो। 

न है कोई दिल में मेरे 
दिल के आशियाने में भी 
सिर्फ तुम हो। 

न भाया मेरे दिल को कोई भी 
मेरी आँखों को जो अच्छा लगा वो
सिर्फ तुम हो। 

न हो पाएगा मुझसे प्यार किसी को भी 
मेरे प्यार के काबिल तो 
सिर्फ तुम हो। 

© Tukbook

टिप्पणियाँ