ये ख्याल आया

ये ख्याल आया 

Kid, Notebook, Computer, Learns, Curiosity, Pc, Smile


आज फिर से उसको Online 
देखा तो ये ख्याल आया 
वो आती तो Online रोज है पर 
आज भी उसका कोई Message न आया। 

न जाने मेरे हिस्से का 
वो वक़्त कहाँ अब जा रहा है 
वो Online बातें किसी और से करती है 
ये बात अब मुझसे न सहा जा रहा है। 

आज फिर से उसको Online 
देखा तो ये ख्याल आया। 

कभी ये न सोचा था अपनी Life में 
एक ऐसा वक़्त भी आएगा 
वो Online तो होगी हरदम पर
उसका Message फिर भी न आएगा। 

आज फिर से उसको Online 
देखा तो ये ख्याल आया। 

लगता है ऐसा अब उसका मन 
मेरी बातों से भर गया है 
उसके दिल में होता था सिर्फ मैं कभी 
मेरी जगह अब कोई और आ गया है। 

आज फिर से उसको Online 
देखा तो ये ख्याल आया। 

खैर जाने दो अब कोई बात नहीं 
जिसे इतना चाहा अब वो साथ नहीं 
बिना उसे याद किये हीं गुजर जाए 
आज भी मेरा कोई दिन कोई रात नहीं। 

आज फिर से उसको Online 
देखा तो ये ख्याल आया। 

© Tukbook

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

पूरा पढ़ लिया आपने ? हमें बताएं कि यह आपको कैसा लगा ?