सोच अपनी-अपनी

 सोच अपनी-अपनी 

Thinker, Thinking, Person, Idea, Wondering, Gesturing

कोई कहता है अपनी सोच बदलो 
तुम्हारी जिंदगी बदल जाएगी 
कोई कहे नजर की सोच का है  इलाज 
नजरिये की सोच का कोई नहीं 

कोई कहता है सफलता की कुंजी 
मिलती है सकारात्मक सोच से 
कोई कहे दूसरों के बारे में न सोच 
कोई कहे खुद के बारे में सोच 

शंका को जन्म देती है छोटी सोच 
सोच बड़ी तो है वो अच्छी सोच 
ये खेल बड़ा ही निराला है 
सोचो-सोचो , कैसी-कैसी सोच ?

जिसे जो कहना है वो कहता रहे 
जिसे जो सोचना है वो सोचता रहे
कहेंगे हम वही ,सोचेंगे हम वही  
जो हमने सीखा है अपनों से 
जो मिली है सोच संस्कारों से 

अच्छी सोच ही हमें अच्छा बनाती है 
हमें अच्छी बातें सिखलाती है 
सोच ही सही मार्ग दिखाती है 
सोच ही सफलता दिलाती है। 

© Tukbook

टिप्पणियाँ